फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनूपुरा में दीवार काटकर किसान के घर चोरी

विज्ञापन
कुंदरकी के ग्राम खनूपुरा में चोरों ने काटी किसान के मकान की दीवार - फोटो : BILARI
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार देर रात कुंदरकी थाना क्षेत्र के सीमांत ग्राम खनूपुरा में चोरों ने एक किसान के मकान को निशाना बनाया। यहां से चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी आदि कीमती माल समेट ले गए। बताते हैं कि चोरी की घटना के समय पीड़ित किसान जोगेंद्र सिंह और उनका परिवार गर्मी के चलते मकान के खुले भाग में सोया था। देर रात जब एक बच्चे के रोने पर परिजनों की आंख खुली तो उनको चोरी की घटना का पता चल सका। रात्रि में ही पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया गया। कुछ ही देर बाद में पुलिस भी मौके आ गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने भी मौका मुआयना कर चोरी की घटना की जानकारी दी है। पीड़ित किसान के चाचा एवं अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूरे सिंह फौजी ने बताया कि चोर जंगल की ओर से मकान की दीवार काट कर कमरे में घुसे हैं और सेफ का ताला तोड़ने के बाद कई तोला सोने और चांदी के आभूषणों के अलावा पचास हजार की नकदी निकाल कर ले गए। चोरी की घटना के संबंध में कुंदरकी पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें