बिलारी। नगर के मोहल्ला हर्षनगर में बुधवार देर रात बरात में आए एक युवक को पीटकर घायल करने की घटना में रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीटाई से घायल और पुलिस को तहरीर देने वाला धीरज कुमार संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के देवरखेड़ा गांव का निवासी है। उसने दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार देर रात वह परिजनों के साथ मोहल्ला हर्षनगर में बरात में आया था, इसी दौरान शराब पीने और नृत्य करने को लेकर कुछ युवक उससे विवाद करने लगें। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीटकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर जब उसका भाई सुमित उसे बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित धीरज ने इस मामले में प्रमोद सहित तीन लोगों को आरोपित कर रंजिशन मारपीटकर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।