फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को नेपाल भिजवाने के लिए दूतावास में किया संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली से भाग मुरादाबाद पहुंची नेपाल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को नेपाल भिजवाने के लिए दूतावास से संपर्क किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की पुलिस को चार दिन पहले नेपाल निवासी चौदह वर्षीय किशोरी मिली थी। जिसके चाइल्ड लाइन के जरिये बाल कल्याण समिति के सामने बयान दर्ज कराए थे। जिसमें उसने बताया कि रामपुर के रहने वाले दो सगे भाई इमरान व नाजिम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद दिल्ली में 50 वर्षीय असलम नाम के व्यक्ति ने भी दुष्कर्म किया था। मुरादाबाद में भी ऑटो चालक नाजिम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने चक्कर की मिलक निवासी नाजिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिविल लाइन आशुतोष तिवारी ने बताया कि बाल कल्याण समिति की तहरीर पर नेपाल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें