महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा है। मोहल्ले के एक युवक ने इसका लाभ उठाकर नजदीकियां बढ़ा लीं।
मुरादाबाद के गलशहीद थानाक्षेत्र में एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा है। मोहल्ले के एक युवक ने इसका लाभ उठाकर नजदीकियां बढ़ा लीं।
विज्ञापन
युवक ने महिला को निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब भी पीड़िता ने निकाह के लिए कहा, आरोपी कोई न कोई बहाना बना लेता था। 14 अगस्त की दोपहर आरोपी युवक उसके घर में पहुंच गया।
आरोपी ने यहां महिला के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने गलशहीद थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।