फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: अवैध शराब फैक्टरी से गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं भेजी गईं जेल

Wed, 25 Aug 2021 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गलशहीद क्षेत्र के असालतपुरा में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार रात दबिश देकर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। 
विज्ञापन
जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। गलशहीद के अस्पताल पुरा स्थित अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री से पकड़ी गईं दोनों महिलाओं को मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गलशहीद क्षेत्र के असालतपुरा में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार रात दबिश देकर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। यहां से दो महिलाएं साइमा और सादमा को भी गिरफ्तार किया गया था।

शराब बनाने के उपकरण और अवैध शराब बरामद की गई थी। जबकि आरोपी बबलू सक्सेना निवासी चंद्र नगर, उस्मान निवासी असालतपुर, कुंवर पाल निवासी गोविंदनगर, नीतू चौहान उर्फ देवेश ठाकुर निवासी दुर्गेश नगर थाना मझोला, अनिल सैनी उर्फ घनश्याम निवासी दस सराय थाना कटघर मौके से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी कपिल सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर दोनों महिलाएं अदालत में पेश की गई, जहां से दोनों जेल भेज दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें