फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को चाय में नशीला पदार्थ देकर किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। मूंडापांडे क्षेत्र निवासी एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल का ब्लैक मेल करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने शुक्रवार की दो महिलाओं समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें भी दीं हैं।
विज्ञापन

थाना मूंडापांडे के एक ग्राम निवासी महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 22 अगस्त को उसी खलेरी बहन व बहनोई मेहमानदारी के लिए आए थे। इसी दौरान बहनोई ने 24 अगस्त की रात को महिला को चाय में नशीला पदार्थ दे दिया था। इसके बाद बहनोई ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। साथ ही विरोध करने पर बहन ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था। इसके बाद बहनोई ने दुष्कर्म किया था। साथ ही बहनोई ने थाना कुंदरकी निवासी अपने भांजे को बुलाया और रात्री उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो क्लिप बना ली थी। इसके बाद आरोपी 27 अगस्त रात्रि महिला को भोजपुर थाना के एक गांव में ले गए थे। वहां भी आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल कर ब्लैक मेल करने लगे थे। फिलहाल एसएसपी के आदेश पर भोजपुर पुलिस दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राशिद अली खान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें