फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर ठगों ने बदल दिया डेबिट कार्ड, पीड़ित ने पीछा कर दो आरोपी दबोच

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से रुपये निकालने गए एक युवक से ठगों ने डेबिट कार्ड बदल लिया। दूसरे एटीएम पर जाकर बीस हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान पीड़ित भी वहीं पहुंच गया। उसने अपना कार्ड पहचान लिया और शोर मचा दिया। इसी दौरान आरोपी कार लेकर भागने लगे। पीड़ित ने पीछा कर दो आरोपी पकड़ लिए, जबकि तीन आरोपी मौके से भाग गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राजेश कुमार मझोला में रहते है। उसने बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित आवासीय कालोनी में काम करता है। राजेश बुधवार शाम मंडी समिति के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंच गए। उन्होंने राजेश को अपनी बातों में उलझा लिया और उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी मौके से निकल गए। यहां रुपये न मिलने पर राजेश दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग फील्ड स्कूल के बराबर स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंच गया। उसने देखा कि यहां भी वो ही युवक खड़े हैं। जो पहले वाले एटीएम पर खड़े थे। राजेश ने बताया कि एक युवक के हाथ में उसका डेबिट कार्ड था। इसके बाद राजेश चेक करा की। उसकी जेब में जो कार्ड है। वो किसी दूसरे का है। आरोपी तब तक बीस हजार रुपये भी निकाल चुके थे। युवक के शोर मचाने पर आरोपी एक कार में बैठ कर शहर की ओर भागने लगे। युवक ने बाइक से इनका पीछा किया और लोगों की मदद से कार रुकवा ली। उसने लोगों की मदद से दो आरोपी पकड़ लिए। जबकि दो आरोपी कार से भाग निकले। इसी बीच चालक कार लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पकड़े गए आरोपियों को थाने ले गई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें