फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजन नगर में लक्ष्य से चौदह गुना अधिक टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान गांवों में जोर पकड़ने लगा है। सोमवार को 22 गांवों में से 16 में निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। सूरजननगर में निर्धारित लक्ष्य 100 से चौदह गुना अधिक 1410 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। वहीं जिले में 10602 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में टीकाकरण के 85 सत्र लगाए गए। टीकाकरण के ये सत्र शहर से लेकर गांव तक में आयोजित किए गए। जहां 10602 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें पहली डोज लगवाने वालों की सख्ंया 8582 रही, जबकि 2020 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
वहीं 22 गांवों में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर 7128 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 16 गांवों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि गांवों में चल रहे विशेष टीकाकरण सत्र को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। टीकाकरण में ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण
- बुलाकुदन, भोजपुर, सहसपुर, नई बस्ती, थमला, बहेड़ी ब्रह्मनान, सलेम सराय, गोविंदपुर, पीलकपुर-गुलड़िया माफी, वाजिदपुर, डिलारी, महेशपुर बिला, सूरज ननगर, जय नगर, पीपली अहिर, बंधेवाली मढ़ैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें