फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की कोरोना से मौत, अवसाद में आए कारोबारी ने खुद को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में सोमवार रात टाइल्स कारोबारी रणविजय सिंह चौहान ने कनपटी पर लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन बाथरूम में पहुंचे तो कारोबारी खून से लथपथ हालत में पड़ा था और उनके पास में ही पिस्टल भी पड़ी थी। परिजन उन्हें लेकर साईं अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। कारोबारी के भाई का दावा है कि कारोना में भतीजे की मृत्यु हो जाने के बाद से रणविजय सिंह तनाव में चल रहे थे।
विज्ञापन

आत्महत्या का प्रयास करने वाले कारोबारी रणविजय सिंह चौहान (35) मझोला क्षेत्र में खुशहालपुर पुलिस चौकी के पास रहते हैं। खुशहालपुर रोड पर महीलाल स्कूल के पास इनका टाइल्स का शोरूम है। रणविजय सिंह के भाई अवधेश चौहान ने बताया कि मेरे बेटे विकास चौहान की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो गई थी। विकास की मौत से रणविजय तनाव में रहने लगे थे। सोमवार शाम वह शोरूम से घर लौटे थे। घर में वह गुमसुम से घूम रहे थे। इसके बाद वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर बाथरूम में चले गए। इसी बीच अचानक फायरिंग की आवाज आई। परिजन बाथरूम में पहुंचे तो रणविजय सिंह खून से लथपथ हालत में पड़े थे। इनके पास ही पिस्टल पड़ी थी। बाथरूम का नजारा देखकर परिजनों ने शोर मचा दिया।
आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद परिजन घायल रणविजय को लेकर साईं अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि मझोला क्षेत्र में कारोबारी ने खुद को गोली मारी है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह डिप्रेशन में चल रहे थे। उन्होंने अपने घर में ही गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें