फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म और हत्या का तीसरे दिन भी नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सात वर्षीय कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामला तीसरे दिन भी कोई खुलासा नहीं हुआ। इससे गुस्साए परिजनों और लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी को पकड़कर खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांति किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें शुरू कर दी हैं। शाम तक भी पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

कांठ नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली कक्षा दो की छात्रा 22 दिसंबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को छात्रा का रक्त रंजित शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक इंटर कॉलेज के पीछे गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था।
शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म कर उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला था। इसमें छात्रा 22 दिसंबर को एक युवक के पास अंतिम बार खड़ी हुई दिखाई दे रही थी। घटना के बाद से वह युवक भी फरार है। छात्रा का शव मिलने के तीसरे दिन रविवार को भी इस घटना का खुलासा नहीं हुआ। इससे गुस्साए परिजन और लोगों ने रविवार की सुबह कांठ थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

उन्होंने घटना का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेशचंद्र गौतम, प्रभारी निरीक्षक सुरेशपाल सिंह ने लोगों को जैसे तैसे समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद कांठ पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए दबिशें तेज कर दी हैं। लेकिन रविवार शाम तक भी पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें