फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका को दे दी जहर की गोलियां, बमुिश्कल बची जान... युवक ने किए थे यह वादे

Mon, 26 May 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

काशीपुर की एक नर्स ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी ने निकाह से इनकार करते हुए आत्महत्या के लिए उसे जहर की गोलियां दे दीं। युवती ने गोलियां खा लीं लेकिन उसकी जान बच गई। पीड़िता ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की नर्स को उसके प्रेमी ने आत्महत्या के लिए जहर की गोलियां दे दीं। युवती ने प्रेमी के कहने पर उन्हें खा लिया लेकिन वह किसी तरह बच गई। उसने रविवार शाम को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से प्रेमी और उसके परिवार वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के काशीपुर एक मोहल्ला निवासी युवती का कहना है कि वह काशीपुर के निजी अस्पताल में नर्स है। उसकी जान पहचान ठाकुरद्वारा नगर निवासी एक युवक से हुई। युवक ने उसे निकाह करने का झांसा देकर अपने प्रेम जाल फंसा लिया।

आरोप है कि युवक ने निकाह का झांसा देकर याैन शोषण भी किया। 19 मई को उसका प्रेमी उसके पास आया और कहने लगा कि उसके परिवार के लोग दोनों का निकाह करने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए हम दोनों आत्महत्या करते हैं।
विज्ञापन


युवती के अनुसार उसने उसे खाने के लिए जहर की 20 गोलियां दीं। कहा कि वह भी आत्महत्या कर लेगा। गोली खाने पर हालत बिगड़ने पर युवती के भाई ने काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत में सुधार हो गया।

युवती का कहना है कि एक माह पूर्व शादी को लेकर ठाकुरद्वारा में उसके प्रेमी के घर पर पंचायत भी हुई थी। जिसमें परिजनों ने उसकी शादी करने से इन्कार कर दिया। उधर युवक ने भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर युवती और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने शिकायत लेकर आई युवती और उसके परिजनों से कहा कि यह घटना ठाकुरद्वारा से संबंधित नहीं है। इसलिए उत्तराखंड की पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें