फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी समारोह से लाैट रहे चाचा-भतीजे की हादसे में माैत

Mon, 26 May 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। बिलारी से शादी समारोह में शिरकत करने के बाद रविवार सुबह तड़के गांव लाैट रहे बाइक सवार सरफराज (20) और उसके भतीजे सैफ अली (18) निवासी ग्राम मोहम्मद इब्राहीमपुर की ट्रक की टक्कर से माैत हो गई। हादसा आगरा हाईवे पर गांव नीमरी के पास हुआ। हादसे की जानकारी पर काफी संख्या में लोग सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

बिलारी नगर के मोहल्ला अंसारियान में सरफराज की मौसी की शादी का कार्यक्रम था। सरफराज और उसका भतीजा सैफ अली दोनों शनिवार शाम शादी की दावत में शामिल होने के लिए बिलारी आए थे। रविवार सुबह लगभग सात बजे दोनों चाचा भतीजे बाइक से वापस बिलारी से अपने गांव मोहम्मद इब्राहीमपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिलारी और इब्राहीमपुर के बीच नीमरी गांव के निकट पहुंची तभी ट्रक ने दोनों बाइकसवारों को रौंद दिया। सिर पर हेलमेट न लगा होने की वजह से दोनों हाईवे किनारे गिरकर गंभीर घायल हो गए।
थाना बिलारी की सहसपुर चौकी पुलिस दोनों घायलों को डायल 112 पुलिस जीप से उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लेकर आई। सीएचसी पर चिकित्सक ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया जबकि जिला अस्पताल मुरादाबाद पहुंचते ही दूसरे घायल सैफ अली की मौत हो गई। थाना बिलारी पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोहम्मद इब्राहीमपुर स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान का पैतृक गांव होने की वजह से सपा विधायक भी तत्काल सीएचसी बिलारी पहुंच गए और दोनों मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। बड़ी संख्या में मोहम्मद इब्राहीमपुर के अन्य ग्रामीण भी सीएचसी पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क हादसे में मृतक बाइकसवार सरफराज बिलारी नगर में वेल्डिंग का करता था। सरफराज के परिवार में माता जहरा के अलावा छह बड़ी विवाहित बहनें और एक बड़ा भाई सरताज है। सैफी अली बिलारी नगर में बाइक मैकेनिक का काम करता था। सरफराज के परिवार में मां राबिया के अलावा चार बड़ी बहनें एक बड़ा भाई फैज अली है। सरफराज चाचा और सैफ अली भतीजा था। दोनों चाचा भतीजों में आपस में दोस्ती थी इसी वजह से शनिवार शाम सरफराज अपनी मौसी की शादी की दावत में भतीजे सैफ अली को भी साथ ले आया था।

थाना बिलारी क्षेत्र में बिलारी से अमरपुरकाशी तक हाईवे पर सात किलोमीटर दूरी में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर भड़के विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने हादसे रोकने को कारगर कदम न उठाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। सपा विधायक ने कहा कि चार दिन पहले हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो छात्राओं की मौत हो गई। रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बाइकसवारों की मौत हो गई। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क हादसे रोकने को अन्य कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वह शीघ्र ही इस मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे और जरूरत पड़ने पर जन आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें