फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने की जिद को लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। युवती की मां ने पहुंचकर जब हंगामा किया। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। हालांकि दोनों पक्षों के रिश्तेदारमामले में फैसला कराने में लगे रहे।
विज्ञापन

थाना कुंदरकी के एक गांव निवासी युवती मुरादाबाद के एक डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। इस दौरान युवक और युवती की बात होने लगी। इसके चलते युवती प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी, लेकिन वह टाल मटोल करता रहा। शनिवार सुबह होली मिलने के बहाने युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। शोर शराबा सुनकर युवक के परिजन भी आ गए। उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्होंने युवती की मां को भी मौके पर बुला लिया।
मां ने बेटी को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती शादी करने की जिद पर अड़ गई। हंगामा होता देख युवक के भाई ने पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस प्रेमी युगल और युवती की मां को कोतवाली ले आए। यहां युवती की बड़ी बहन और अन्य रिश्तेदार भी कोतवाली पहुंच गए। सभी ने युवती को समझाकर घर चलने को कहा, लेकिन वह अपने प्रेेमी से शादी करने की जिद पर ही अड़ी रही। युवती को महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। युवती की मां ने पुलिस से मांग की है कि उसकी बेटी को उसकी सुपुर्दगी में दिया जाए। युवती की आयु 20 साल होना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें