फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण में जिसकी थी तलाश उसी के सुपुर्द की युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अब तक युवती के अपहरण के मामले में जिस कोटेदार की तलाश में पिछले 19 दिन से पुलिस लगी हुई थी, अब युवती की सुपुर्दगी के लिए उस कोटेदार की तलाश करनी पड़ी। कोटेदार के बयान के बाद पुलिस को मजबूरन युवती के बयान कराने पड़े, जिसके बाद युवती को कोटेदार के साथ भेज दिया गया। आरोपी कोटेदार ने युवती को उसी के परिवार वालों से जान का खतरा बताते हुए ट्वीट किया था। जिस पर अधिकारियों ने थाना मझोला पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया था।
विज्ञापन

सोनकपुर देहात ग्राम पंचायत का राशन डीलर तुफैल अहमद एक जुलाई को गांव की ही एक युवती के साथ फरार हो गया था। युवती के परिवार वालों ने कोटेदार व उसके परिवार के तीन लोगों पर जबरन शादी के इरादे से उसे अगवा करने की रिपोर्ट तीन जुलाई को मझोला थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी कोटेदार की तलाश कर रही थी। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। 10 दिन पहले पुलिस को युवती मिल गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बजाय परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया था।
कोटेदार ने आठ जुलाई को पत्र भेज कर पुलिस के आला अधिकारियों को बताया था कि उसने युवती से निकाह कर लिया है। उसके मिलने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की भी मांग की थी, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी और कोटेदार की गिरफ्तार के लिए उसके परिवार वालों पर दबाव बनाती रही।
विज्ञापन

आरोपी डीलर ने 14 और 15 जुलाई को मुरादाबाद पुलिस, यूपी पुलिस और एडीजी बरेली के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए ट्वीट के माध्यम से सूचना दी थी। युवती के परिवार वालों से ऑनर किलिंग का खतरा बताते हुए युवती को बचाने की मांग की थी। अधिकारियों के कड़े आदेश के बाद पुलिस युवती को उसके परिवार वालों के पास से थाने ले आई और मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में युवती का बयान कराया। उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि कोर्ट में युवती ने आरोपी कोटेदार से शादी कर लेने की बात बताते हुए उसी के साथ रहने की बात कही। कोर्ट के आदेश के बाद कोटेदार को खोज कर युवती को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें