फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिवभक्ति का जोश... महिलाएं भी ला रहीं कांवड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन के चौथे सोमवार पर शिव मंदिरों में गंगाजल चढ़ाने के लिए शुक्रवार को 50 हजार से अधिक कांवड़िये हरिद्वार और ब्रजघाट रवाना हुए। दिल्ली, कांठ रोड समेत शहर की अन्य सड़कों पर श्रद्धा और भक्त के रंग दिखाई दिए। दोपहर से शुरू हुआ कांवड़ियों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। पैदल के साथ डाक कांवड़िये हरिद्वार और ब्रजघाट जल लेने जाने लगे हैं। सड़कों पर चारों ओर शिवभक्तों की टोलियां नजर आईं। शिवभक्त डीजे पर भोलेनाथ के भजन बजाते हुए चल रहे थे। कांवड़ यात्रा में केवल युवा ही नहीं, बल्कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान रेलवे स्टेशन रोड, रोडवेज और हनुमान मूर्ति के पास जाम की स्थिति बनी रही।
बस अड्डे पर कांवड़ियों ने किया आराम
पीतलनगरी और मुरादाबाद बस अड्डे पर कांवड़ियों ने आराम किया। शुक्रवार दोपहर एक बजे दोनों बस अड्डे पर सैकड़ों शिवभक्तों ने रुककर स्नान किया और कुछ घंटे बाद गंगाजल लेने रवाना हो गए। कुछ कांवड़िये जल लेकर वापस भी आ रहे हैं। शिवभक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाने का सामान भी लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


कमला विहार और चमुंडा मंदिर से 150 शिवभक्त जल लेने गए
कमला विहार और चामुंडा मंदिर से करीब 150 शिवभक्त जल लेने ब्रजघाट रवाना हुए। शिवशक्ति कैलाशनाथ बेड़ा में 50 लोग शामिल हैं। पवन भोले ने बताया कि ब्रजघाट जल लेने जा रहे हैं। रविवार को वापस आएंगे। करीब 12 साल से जल लेने ब्रजघाट जा रहे हैं। कैलाशनाथ बेड़ा के शिवभक्तों को महिलाओं ने रोली और तिलक लगाकर रवाना किया। इस बेड़े में 100 कांवड़िये मौजूद रहे। शिवभक्तों ने पैरों में घुंघरू और तन पर भगवा धारण किया हुआ था। शिवभक्त दीपक ने बताया कि 13 साल से ब्रजघाट गंगाजल लेने जा रहे हैं।

शिवभक्तों ने सेल्फी ली और वीडियो बनाई
ब्रजघाट रवाना होने से पहले शिवभक्तों ने हनुमान मूर्ति के पास रुककर सेल्फी ली और वीडियो भी बनाए। श्रद्धालुओं ने डांस भी किया। इस दौरान डीजे पर फिल्मी गानों की धुन पर भजन बज रहे थे। कांवड़ों को फूल, झालर आदि से सजाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें