मुरादाबाद। वर्ष 2025 के लिए अमर उजाला शिक्षक सम्मान की घोषणा पर जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने प्रसन्नता जताई है। उनका कहना है कि इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि छात्रों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति आस्था का भी निवास होगा।
विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों से आयोजन के क्रम में संपर्क का सिलसिला शुरु हो गया है। शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अनुरोध पत्र सौंपे गए हैं। इनमें बोनी एनी पब्लिक स्कूल, केसीएम स्कूल, नोसगे स्कूल, नोसगे सीनियर सेकेंड्री स्कूल, साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज, आरएन इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज शामिल हैं। वहीं, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, आरएसडी अकादमी, आरआरके स्कूल, एसएस चिल्ड्रेन अकादमी कांठ रोड, गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल, स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज के प्रधानाचार्यों को भी अनुरोध पत्र दिया गया।