फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्प्रेशर से शरीर में हवा भर दोस्त की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित निर्यात फर्म में अपने साथी के शरीर में हवा कर उसकी जान लेने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में पीछे से कंप्रेशर का नोजल लगाकर हवा भर दी थी। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अनहोनी का शिकार हुआ 20 वर्षीय युवक संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के एक गांव का मूल निवासी था। पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर असमोली थानाक्षेत्र के मढ़न निवासी फरहान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा पाकबड़ा थानाक्षेत्र में लोदीपुर स्थित एक निर्यात फर्म में लकड़ी का काम करता था। बुधवार शाम ड्यूटी पूरी होने के बाद युवक कपड़े बदल रहा था। इसी दौरान वहां आरोपी फरहान आ गया था। वह शरीर व कपड़ों पर जमा लकड़ी का बुरादा हटाने लगा। आरोप है कि बुरादा उड़ाते समय आरोपी युवक ने मजाक में कंप्रेशर का पाइप फर्म कर्मी के प्राइवेट पार्ट पर लगा दिया था। शरीर में तेज प्रेशर की हवा जाते ही उसकी हालत बिगड़ गई थी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी फरहान मौके से भाग गया था। पोस्टमार्टम से पता चला था कि छोटी-बड़ी आंत, लीवर व पेट फटने की वजह से युवक की मौत हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत मेें पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें