फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यज्ञ के साथ विश्नोई समाज का 494वां चैत्र अमावस्या महापर्व शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विश्नोई समाज के संस्थापक गुरु जंभेश्वर महाराज की स्मृति में 494वां चैत्र अमावस्या महापर्व शुक्रवार को शुरू हो गया। हर बार की तरह इस बार भी लोदीपुर विशनपुर में भव्य मेले व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिसमें देश भर से विश्नोई समाज के संत व श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह हुए यज्ञ में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति सचिन माहेश्वरी ने आहुति दी। इसके बाद दोपहर तीन बजे कांठ रोड स्थित गौतम फिलिंग स्टेशन से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गुरु जंभेश्वर की झांकी के पीछे भजनों पर झूमते हुए भक्त चल रहे थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस धार्मिक आयोजन में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शोभायात्रा हरथला स्थित विश्नोई धर्मशाला से गुरु जंभेश्वर मार्ग होते हुए शाम छह बजे लोदीपुर धाम में स्थित गुरु जंभेश्वर के मंदिर पर पहुंची। वहां स्वामी प्रणवानंद ने धर्म ध्वजा फहराकर चमन ऋषि की संध्या आरती हुई।
विश्नोई मंदिर सेवा समिति के सचिव अजीत कुमार विश्नोई ने बताया कि 494 वर्ष पहले गुरु जंभेश्वर महाराज लोदीपुर धाम आए थे। उनके द्वारा रोपा गया पौधा आज सघन वृक्ष के रूप में विश्नोई मंदिर में मौजूद है। उनके चरणों के निशान भी हैं। उनकी स्मृति में समाज के लोगों ने कई साल पहले यहां मंदिर बनवाया था। गुरु जी चैत्र अमावस्या के मौके पर ही लोदीपुर धाम आए थे। इसलिए चार सदियों से यहां उनकी स्मृति में मेला लग रहा है। रेलवे ने दो दिन के मेले के लिए लोदीपुर स्टेशन पर ट्रेनों को ठहराव दिया है, जिससे अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु यहां पहुंच सकें।
विज्ञापन

शाम के सत्र में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति सचिन माहेश्वरी व सहारनपुर की नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष शीतल विश्नोई को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व अन्य स्थानों से आए समस्त सभाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। रात्रि जागरण के दौरान संत प्रवचन, कीर्तन, संतों का सम्मान, विश्नोई इतिहास व गुरु जंभेश्वर जी की वाणी का विस्तार से वर्णन किया गया।
गुरु जी द्वारा विश्नोई समाज के लोगों को बताए गए 29 नियमों की जानकारी युवा पीढ़ी को दी गई। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को सुबह सात बजे से 10 बजे तक यज्ञ होगा। इसके बाद पाहल वितरण, चरण चिह्न व अखंड ज्योति दर्शन, पर्यावरण गोष्ठी व अतिथियों का सम्मान होगा। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई, कोषाध्यक्ष संजय विश्नोई, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, अजय कुमार, कर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें