फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त समेत 35 अधिकारियों का हुआ टेस्ट, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त दीप शिखा पांडेय के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार नगर आयुक्त संजय चौहान समेत नगर निगम के 35 अधिकारियों का टेस्ट कराया गया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया सभी अधिकारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम में कोविड से बचाव की व्यवस्था और अधिक मजबूत कर दी गई है। कार्यालय प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही उसे कार्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। सभी कार्यालय की कोविड डेस्क बना दी गई है। कर्मचारियों को भी मास्क अनिवार्य रूप से लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त ने नगर वासियों से भी कोविड नियमों का पालन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील शहर के लोगों से की है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें