फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर से किशोरी और लुधियाना से प्रेमी पहुंचा मुरादाबाद, जीआरपी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गाजीपुर निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी और लुधियाना से उसका प्रेमी ट्रेन द्वारा मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचे। मां-बाप की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने प्रेमी संग भागने की योजना बनाई थी। इसके बाद वह 691 किमी और उसका प्रेमी 424 किमी की दूरी तय करके मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां स्टेशन पर दोनों को जीआरपी ने पकड़ लिया, जब मामले का पता चला तो किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। जबकि युवक को जीआरपी थाने में बैठाया गया है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना पहुंचा दी है।
विज्ञापन

जीआरपी और चाइल्ड लाइन के मुताबिक युवक भी गाजीपुर का ही निवासी है लेकिन लुधियाना में रहकर नौकरी कर रहा है। घर से निकलने से पहले दोनों की फोन पर बात हुई और दोनों ने मुरादाबाद में मिलने की योजना बनाई थी। यहां जीआरपी ने संदिग्ध मानकर दोनों से पूछताछ की तो मामले का पता चला। गाजीपुर निवासी किशोरी का कहना है कि उसके माता-पिता उसे डांटते है।
चाइल्ड लाइन के वालेंटियर अरविंद कुमार ने बताया कि किशोरी के माता-पिता को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया है कि किशोरी के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी है। बुधवार सुबह तक मुरादाबाद आकर किशोरी को वापस ले जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें