फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अगवानपुर चौकी क्षेत्र स्थित सलेमपुर बंगर में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से जंगल जा रहे किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किशोर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सलेमपुर बंगर निवासी कल्लन किसान हैं। परिवार में पत्नी कमला देवी और 6 बच्चे बेटे राकेश, विपिन, गुड्डू, अरुण और बेटी राजकुमारी व गायत्री हैं। उसने परिवार के पालन-पोषण को काजीपुरा निवासी खलील से 4 बीघा जमीन ठेके पर ली थी। शुक्रवार को कल्लन पत्नी कमला, बेटे राकेश और गुड्डू के साथ खेत में खाद डालने जा रहे थे।
गांव से बाहर निकलने पर दंपती पीछे रह गए, जबकि राकेश और गुड्डू जंगल की ओर जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली में बैठ गए। कुछ दूर चले तो गुड्डू (15) ट्रॉली में खड़ा हो गया। इस दौरान गुड्डू सड़क पर नीचे झुक रहे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। परिजन गुड्डू को गांव में डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन

डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन गुड्डू को कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची अगवानपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें