फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो लोगों की मौत का मामला: विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मिलक मनकरा गांव में बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण दो लोगों की मौत का मामला विद्युत सुरक्षा निदेशालय और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के एमडी तक पहुंच गया है। एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम करेगी। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मूंढापांडे के मिलक मनकरा गांव में मंगलवार रात करीब दस बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया था। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया था। इसके बाद दस हजार रुपये लेकर उसे मौके से ही छोड़ दिया था। ग्रामीणों का आरोप है लाइनमैन जगतपाल और शाने आलम ने नशे की हालत में एलटी लाइन से एचटी लाइन जोड़ दी थी। जिससे लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया था। करंट की चपेट में आकर गांव केे नन्हू सिंह और डोरी लाल सैनी की मौत हो गई थी। इस मामले में एक्सईएन रोहताश सिंह, भीतखेड़ा बिजलीघर के जेई और लाइनमैन जगत पाल व शाने आलम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मुरादाबाद जोन के मुख्य अभियंता पंकज और अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने मामले को जांच के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय भेज दिया है। अब निदेशालय की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। मृतकों के परिजनों, ग्रामीणों और बिजली निगम के आरोपी अधिकारी व कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी। वो साइट भी देखी जाएगी, जहां से एचटी लाइन को घरेलू लाइन से जोड़ने की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट में जो भी कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मूंढापांडे क्षेत्र में करंट लगने से दो लोगों की मौत के मामले में मुरादाबाद के मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता से जानकारी ली गई है। इस मामले को जांच के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय को संस्तुति पत्र भेजा है। निदेशालय की टीम जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद मलप्पा बंगारी, एमडी, पीवीवीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें