फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में सात लाख 17 हजार व्यक्तियों में टीबी रोगी तलाशेंगी 245 टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नौ से 16 मार्च तक टीबी रोगियों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए जनपद में सात लाख 17 हजार छह सौ लोगों में टीबी की स्क्रीनिंग करने के लिए 245 टीमों को लगाया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में नौ हजार टीबी रोगी हैं। जनपद में प्रतिवर्ष दो बार टीबी रोगियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाता है। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले वर्ष सितंबर माह में अभियान नहीं चलाया गया था। इस वर्ष 16 मार्च तक के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनके कुरैचया ने बताया कि जनपद में एक लाख 79 हजार चार सौ घरों को चिह्नित किया गया है, जिसमें यह अभियान चलाया जाना है। इन घरों में सात लाख 17 हजार छह सौ लोगों में टीबी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए जिले में 245 टीमें कार्य कर रही हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें आशा, आंगनबाड़ी और एनजीओ कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 65 घरों की जांच करेगी।
इन टीमों का प्रतिदिन 69 सुपरवाइजर पर्यवेक्षण करेंगे। सभी पीएचसी, सीपीसीएच, जिला अस्पताल, केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज सहित 24 से अधिक प्रयोगशालाओं में बलगम की जांच की जाएगी। प्रत्येक केस मिलने पर टीम को 200 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अभियान के शुभारंभ के समय जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोहम्मद जावेद, अनुज शर्मा, अमित भटनागर, मनोज कुमार, गजेंद्र सिंह, नरेश कुमार राना, अंकुर शर्मा, निर्मल पांडेय और रामू आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें