फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: इलाज के बहाने तांत्रिक ने अपने सामने बनवाए पति-पत्नी के संबंध, चीखपुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी तो...

Fri, 31 Dec 2021 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीमार रहता है। उसका कहना है कि पति पर जिन्न आते हैं। बुधवार को पति अपने साथ राधेश्याम नाम के एक तांत्रिक को घर ले आया। आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसके पति का इलाज करने आया है। जैसा मैं कहता हूं, तुम दोनों को वैसा ही करना होगा। इसके बाद आरोपी ने अपने सामने ही संबंध बनवाए
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके में एक तांत्रिक ने इलाज करने के बहाने अपने सामने ही पति-पत्नी के संबंध बनवाए। आरोप है कि तांत्रिक के जाने के बाद पति ने महिला के साथ मारपीट की। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए, तो पति और तांत्रिक की करतूत करा खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी तांत्रिक और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पति के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीमार रहता है। उसका कहना है कि पति पर जिन्न आते हैं। बुधवार को पति अपने साथ राधेश्याम नाम के एक तांत्रिक को घर ले आया। 

आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसके पति का इलाज करने आया है। जैसा मैं कहता हूं, तुम दोनों को वैसा ही करना होगा। इसके बाद ही तेरा पति ठीक हो जाएगा। इसके बाद आरोपी राधेश्याम ने पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिला दिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने सामने ही संबंध बनवाए। महिला का कहना है कि दो घंटे बाद आरोपी तांत्रिक वहां से चला गया, लेकिन इसके बाद भी पति ने उसके साथ जबरदस्ती की। 
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला की चीखपुकार सुनने के बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने महिला को बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति और तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बृहस्तिवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें