फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने युवती को गर्म जंजीर से दागा: पीड़िता छोड़ने का लगाती रही गुहार, नहीं पसीजा आरोपी, सहयोगी समेत जेल

Sun, 15 Sep 2024 07:05 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नाैर (संभल)

सार

गुन्नाैर में इलाज के नाम पर तांत्रिक और उसके सहयोगी ने युवती के साथ मारपीट की। आरोप है कि तांत्रिक ने युवती को गर्म जंजीर से दागा। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
गुन्नाैर पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुन्नौर में इलाज के नाम पर युवती से मारपीट करने वाले तांत्रिक और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। राजघाट गंगा तट पर श्मशान में बृहस्पतिवार की रात एक तांत्रिक ने युवती की पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन


उसे गर्म जंजीर से जलाने का प्रयास किया गया। युवती रोते हुए छोड़ने की गुहार लगा रही थी। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गुन्नौर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया।

जिसके बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव ईसमपुर निवासी तांत्रिक गोपी यादव और मीरमपुर के वासुदेव उर्फ बाजीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

महिला से छेड़खानी और धमकी, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बिलारी कोतवाली के एक गांव में महिला से छेड़खानी और धमकी देने की घटना में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि दस सितंबर की रात वह बेटे वैभव को शौच कराने के लिए बाहर निकली।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि गांव निवासी चंद्रभान ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोप लगाया कि चंद्रभान के अलावा उसके भाई राजकुमार और सोनू तथा चंद्रभान के मामा ओमप्रकाश और मनोज ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पांचों आरोपियों चंद्रभान, राजकुमार, सोनू, ओमप्रकाश और मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें