फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंकों में नहीं आएगा विपक्ष की सीटों का योग : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा खुद का पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी। पिछली बार से अधिक सीटें जीतकर बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी। जनता दस मार्च को विपक्ष को पटखनी देने वाली है। सपा, बसपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम की सीटों का योग तीन अंकों में नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम शनिवार को मुरादाबाद में भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दस मार्च चुनाव परिणाम का दिन भाजपा के लिए स्वयं का पिछला रिकॉर्ड तोड़ने वाला दिन होगा। पार्टी पिछली बार से अधिक सीटें जीतेगी। सपा, बसपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम की सीटों का योग मिलाकर भी तीन अंकों में नहीं आएगा। भाजपा दोबारा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा को कौन पटखनी देगा, यह भविष्य बताएगा। लेकिन जनता दस मार्च को विपक्ष को पटखनी देने वाली है, ये पता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बहुल पार्टी है। इसमें उम्मीदवार नहीं होता है। भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है। भाजपा के कार्यकर्ता कमल के फूल के लिए कार्य करते हैं। सपा ने अपराधियों को टिकट दिया है। कोई भी राजनीतिक दल हो उसे अपराध में संलिप्त व्यक्ति से बचना चाहिए। अपराधियों का भाजपा में कोई स्थान नहीं है। पश्चिमी यूपी में पलायन रुका है। पलायन कराने वालों का पलायन हुआ है। उनका दोबारा आगमन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

जयंत चौधरी से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को ऑफर नहीं देती है। जो भाजपा की नीति-रीति, सिद्धांतों से सहमत है, जिसकी समाज में साफ छवि हो, उसका भाजपा में स्वागत है। भाजपा के शासन में रामराज की परिकल्पना होगी। दूसरी सरकारों में भेदभाव रहा है। बीस लाख रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से विपक्ष के लोग ही सत्ता में रहे है। उनसे पूछिए कि वह जब सत्ता में रहे तो कितना रोजगार दिया।
भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि विपक्ष के 27 से ज्यादा एमएलए, एमएलसी भाजपा में शामिल हो गए। विपक्ष के लोग रोजाना भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। भाजपा समाज में अच्छी छवि रखने वालों को मौका देती रही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। आजादी के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली सरकार भाजपा है। पारदर्शी तरीके से डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती हुई। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें