फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के झुंड ने किया हमला, जान बचाने को छत कूदा छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ताजा हवा खाने के लिए सुबह घर की छत पर टहल रहे छात्र पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। जान बचाने के प्रयास में छात्र छत से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के भोला सिंह की मिलक में खेमचंद का परिवार रहता है। खेमचंद की छोटी बेटी शनिवार सुबह छत पर खेल रही थी जबकि बेटा शीशपाल (15) छत पर टहल रहा था। इस बीच बंदरों का झुंड उनकी छत पर आ गया। शीशपाल को लगा कि बंदर उसकी छोटी बहन को नुकसान पहुंचा सकते हैं तो उसने बहन को बचाने के लिए बंदरों को भगाने का प्रयास किया। इस पर बंदरों का झुंड खों खों करते हुए उसकी ओर दौड़ पड़ा। खुद को बचाने के प्रयास में शीशपाल भागा और छत से कूद गया। जमीन पर गिरने से उसे काफी चोट आईं। शीशपाल की रोने की आवाज सुनकर परिवार वाले पहुंचे और उसे आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों पैरों में फ्रेक्चर होने और सिर में चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें