फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दूसरे समुदाय के शिक्षक से निकाह पर अड़ी छात्रा

Sat, 25 Jul 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। छात्रा ने कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक को अपना दिल दे दिया। उससे निकाह की मांग पर अड़ गई। बाद में पुलिस ने उसे समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा इसी में पढ़ाने वाले दूसरे समुदाय के शिक्षक से प्यार करने लगी। छात्रा कई साल से एकतरफा प्यार करती रही। मामला प्रकाश में आने पर छात्रा को कॉलेज से भी निकाल दिया गया था। इसके बाद भी छात्रा शिक्षक से प्यार करती रही। छात्रा शुक्रवार को दोपहर करीब 1:00 बजे कोतवाली पहुंची। उसने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर अपने प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। उसने दूसरे गांव के दूसरे समुदाय के निवासी शिक्षक से निकाह कराने की मांग की। उसकी मांग सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस ने इस बारे में छात्रा के परिजनों को अवगत कराया। जिस पर परिजन कोतवाली पहुंचे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि छात्रा को शाम को समझाकर उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है। परिजनों ने छात्रा के मानसिक रूप से कमजोर होने का भी दावा भी पुलिस से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें