फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: बीज प्रमाणीकरण संस्था का उपनिदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार, 70 हजार की मांगी थी घूस, 10 हजार बरामद

Fri, 24 Jul 2026 02:32 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बीज सत्यापन और टैग जारी करने के नाम पर 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी उपनिदेशक रूप सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस बरेली सेक्टर की टीम ने मुरादाबाद में आरोपी को पहली किस्त के ताैर पर 10 हजार लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी रूप सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के उपनिदेशक रूप सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीज सत्यापन और टैग जारी करने के बदले किसान से 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सतर्कता ने बताया कि उपनिदेशक रूप सिंह ने बीजों के सत्यापन और टैग जारी करने के एवज में 70 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई।

इस पर आरोपी ने पहले 10 हजार रुपये तत्काल और शेष 60 हजार रुपये अगस्त के दूसरे सप्ताह में देने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत की थी। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए।
विज्ञापन


इसके बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप बिछाया। शुक्रवार को मुरादाबाद स्थित कार्यालय में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की नकद रिश्वत लेते समय विजिलेंस टीम ने रूप सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें