फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर प्रॉपर्टी डीलर के घर से कीमती सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार बाहर गया था। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हो सकी। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा आयुषग्रीन कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र शर्मा प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रविवार को परिवार के साथ संभल में एक समारोह में शामिल होने गए थे। वह घर पर ताला लगाकर गए थे। बुधवार रात घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। इसके अलावा कमरे और अलमारी के भी ताले टूटे हुए थे। उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से 23 हजार रुपये की नकदी, एक एलईडी टीवी और दो लाख रुपये की कीमत के सोने और चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें