फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालियां देने के विरोध पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
गालियां देने का विरोध करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले। इससे महिलाओं समेत दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस ने दोनों ओर के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी अकबर अली और गांव के ही हाजी वहीद के परिजनों में कुछ समय से विवाद चला आ रहा है। गुरुवार रात दोनों पक्षों में एक दूसरे को गालियां देने को लेकर पहले कहासुनी हुई और बाद में दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे अकबर अली, उनकी पत्नी जारा खातून, बेटा मोहम्मद नबी, हसरत अरमान व बेटी आशिया और दूसरे पक्ष के हाजी वहीद, उनकी पत्नी असलिया, बेटी शमा परवीन व बेटा जमशेद घायल हो गए। दोनों पक्ष लहूलुहान हालत में छजलैट थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें