फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की घटना पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखीमपुर खीरी प्रकरण और पीड़ित परिवारों से मिलने जाते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गई हाथापाई के विरोध में गुस्साए कांग्रेसियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों से कांग्रेसियों की नोकझोंक भी हुई। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

लखीमपुर की घटना के बाद किसानों की मौत पर दुख जताने जा रहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ पुलिस कर्मियों ने हाथापाई कर बीच रास्ते में ही उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। जिसे लेकर कांग्रेसी भड़क गए। सोमवार दोपहर बाद जिला और महानगर कमेटी के पदाधिकारी प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव अरशद अली गुड्डू की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे।
सरकारी विरोधी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार लोकतंत्र को दरकिनार कर हिटलर शाही पर उतर आई है। नेताओं ने इस हिटलर शाही की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से की। कहा अब इस हिटलर शाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इस बीच बैरिकेडिंग को लेकर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने कहा कि किसानों की बर्बर हत्या करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें