डॉ.एसटी हसन ने कहा कि आप बड़ा क्राइम कर दें, किसी का कत्ल कर दें, उसके बाद माफी मांग लें। ये संभव नहीं है। एक ऐसी महिला जिसके बयान से देश ही नहीं दुनिया भर ने हमारे देश से शिकायत की है और उसके इस बयान के बाद ही उदयपुर में एक कत्ल हो गया।
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा सांसद डॉ.एसटी हसन ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया है। कहा कि माफी से काम नहीं चलेगा। हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उनके बयान से देश का माहौल खराब हुआ है।
विज्ञापन
सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि आप बड़ा क्राइम कर दें, किसी का कत्ल कर दें, उसके बाद माफी मांग लें। ये संभव नहीं है। एक ऐसी महिला जिसके बयान से देश ही नहीं दुनिया भर ने हमारे देश से शिकायत की है और उसके इस बयान के बाद ही उदयपुर में एक कत्ल हो गया। यहां के रहने वालों के बीच दूरियां बढ़ गई।
संसद में इस बात की मांग करूंगा कि ऐसा बयान चाहे हिंदू दे या मुसलमान, जिसके बयान से बेअदबी होती है। लोग आपस में लड़ने मरने को आमादा हो जाए। ऐसे बयान देने वाले के ऊपर कम से कम 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उसे जेल भेज देना चाहिए। अभी तक नूपुर शर्मा को सरकार ने जेल नहीं भेजा, जबकि मामूली सी बात में लोग जेल चले जाते हैं।
विज्ञापन
पिछले सात आठ महीने से ऐसा लग रहा है कि योजनाबद्ध तरीके से कुछ लोग भाईचारे को बर्बाद कर रहे हैं। ये देश को कमजोर करने की साजिश है, ताकि हमारा देश महाशक्ति न बन पाए।