फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में बोले आजम: मैं और मेरा परिवार मुर्गी-किताब और बकरी डकैत, कन्हैया की हत्या को लेकर कही ऐसी बात

Thu, 21 Jul 2022 05:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

बयान देने मुरादाबाद कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खां ने भाजपा पर तीखी हमला बोला।आजम खां ने कहा कि उदयपुर में जो घटना हुई है, मजहब इसकी इजाजत नहीं देता है। कन्हैया लाल की हत्या करने वाले भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मजहब के लिए किसी को कोई बयान देने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छजलैट के चौदह साल पुराने मामले में अपने बयान देने मुरादाबाद कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खां ने भाजपा पर तीखी हमला बोला। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मैंने युवाओं के हाथ में कलम देना चाहा, वो पेचकस देना चाहते थे। मैं और मेरा परिवार मुर्गी, किताब और बकरी डकैत है। हमने शराब की दुकान में डाका डाला और सोलह हजार रुपये लूटे। क्या मेरा गुनाह ये है कि मैंने यूनिवर्सिटी बनाई?

विज्ञापन

आगे कहा कि मैं ऐसा डकैत हूं, जो चार बार मंत्री, दो बार एमपी और दसवीं बार विधायक रहा हूं। मेरी पत्नी राज्यसभा सदस्य और विधायक रहीं हैं, वो प्रोफेसर हैं। एमटेक किए मेरा बेटा दो बार का विधायक है। लेकिन हमारे ऊपर इतने मुकदमे लगा दिए। हमें माफिया बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने पूरी ताकत लगा दी है। उस गृह मंत्रालय को ये नहीं पता कि देश की सरहदों से आतंकी कहां आ रहे है। यूनिवर्सिटी के फाउंडर को एक नंबर का माफिया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आजम खां ने आगे कहा कि उदयपुर में जो घटना हुई है, मजहब इसकी इजाजत नहीं देता है। कन्हैया लाल की हत्या करने वाले भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मजहब के लिए किसी को कोई बयान देने का अधिकार नहीं है। लखनऊ के लुलु मॉल प्रकरण पर उन्होंने कहा कि हमने लुलु माल नहीं देखा। हम कभी मॉल नहीं जाते। हमने अपने कार्यकाल में सड़कें बनाईं, विकास किया। मॉल नहीं बनवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें