फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan 3: लैंडिंग होते ही मुरादाबाद में लगे भारत माता की जय के नारे, शहर में कई जगहों पर उमंग और आतिशबाजी

Wed, 23 Aug 2023 06:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते ही मुरादाबाद के लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कई जगहों पर छात्रों ने एक दूसरे को इसके लिए बधाई दी। रैली निकालकर युवाओं ने जश्न मनाया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में उत्साहित छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होती ही मुरादाबाद के स्कूली छात्रों में जोश-उमंग और उत्साह देखा गया। छात्र भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उत्साहित दिखे। कई मोहल्लों में जश्न के साथ आतिशबाजी की गई। युवाओं ने मोटरसाइकिल पर रैली निकालते हुए तिरंगा लहराया। इस दौरान सड़कों पर इधर-उधर जाने वाले लोग भी उत्साहित दिखे।  

विज्ञापन


विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं ने छात्रों को इस आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाने की पूरी तैयारी की थी। पूरे कार्यक्रम को छात्रों ने देखा और लैंडिंग होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने तालियां बजाकर वैज्ञानिकों को इस कामयाबी पर बधाई दी। 
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि वह इस ऐतिहासिक पल का कई देर से इंतजार कर रहे थे। इस पल का गवाह बनने के अधिकांश बच्चे स्कूलों में पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें