फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में ग्राम प्रधान और सगे भाई समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 Jul 2022 01:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज़ एजेंसी, सैफनी (शाहबाद) 

सार

सैफनी थाने में पीड़ित पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
gang rape
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी को नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में सैफनी पुलिस ने ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान के सगे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि रविवार तीन जुलाई तड़के पांच बजे उनकी बेटी घर से ही कुछ दूरी पर गोबर डालने गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ उनकी बेटी को पकड़कर एक गन्ने के खेत में ले गए। जहां पर उनकी बेटी को नशे की गोली खिला दी। नशे की हालत में दोनों आरोपी उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गए। 

आरोप है कि वहां पर पहले से मौजूद ग्राम प्रधान और एक अन्य आरोपी कुछ देर रुकने के बाद चार पहिया से एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां पर आरोपियों ने डॉक्टर द्वारा उनकी बेटी को नशे के दो इंजेक्शन लगवाए गए और बियर पिलाई गई। इसके बाद नशे की हालत में ही उनकी बेटी के साथ आरोपियों सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की घटना के बाद किशोरी को घर पर कोई बात नहीं बताने की धमकी भी दी गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद में पटवाई क्षेत्र के एक गांव में उन्हें उनकी बेटी मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान के सगे भाई समेत 4 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पॉस्को एक्ट के साथ ही आईपीसी की धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म), 506(जान से मारने की धमकी देना), 328 (नशा देना), 365 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी ग्राम प्रधान और एक अन्य आरोपी को  मुरादाबाद-रामपुर की सीमा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें