फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान में लगी आग सिलिंडर फटने से सात झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेमनगर हरथला स्थित शराब की दुकान से सटे कमरे में गैस चूल्हे पर दूध उबालते समय गैस सिलिंडर के लीक होने से अचानक आग लग गई। सेल्समैन के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच गैस सिलिंडर फट गया। जिसकी चपेट में आकर सेल्समैन और आसपास के दुकानदार समेत सात लोग झुलस गए। पांच घायलों को पड़ोस के एक निजी अस्पताल में तथा दो घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान है। उसी से सटे पीछे के कमरे में थाना क्षेत्र के ग्राम लदावली निवासी सेल्समैन अमित करीब 11:30 बजे गैस चूल्हे पर दूध उबाल रहा था। वह किसी कार्य से दुकान के बाहर आया कि इसी बीच गैस लीक होने से आसपास रखे खाली गत्तों में आग लग गई। धुआं उठते देख सेल्समैन अमित ने शोर मचाने के साथ आग बुझाने में जुट गया तथा आसपास के लोगों को भी आवाज देकर बुलाने लगा। दुकान से धुआं उठता देख और सेल्समैन द्वारा मदद के लिए बुलाने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए और धूल, मिट्टी, पानी की सहायता से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आकर सेल्समैन अमित, शराब की दुकान के निकट फास्ट फूड का ठेला लगाने वाला भोजपुर थाना क्षेत्र के मिलक मावशी निवासी कमल सिंह, क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर कैंटीन चलाने वाला सुभाष नगर बरेली निवासी बृजपाल, मोरा की मिलक निवासी आकाश, पड़ोस की पेंट की दुकान पर पेंट लेने गए इंद्रप्रस्थ निवासी मोहित, हरथला निवासी नाजिम और पड़ोस की दुकान में वेल्डिंग का काम करने वाला भोजपुर थाना क्षेत्र के रोशनपुर निवासी दानिश झुलस गए।
हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने नाजिम और दानिश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि शेष अन्य घायलों को आनन-फानन में कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में नाजिम और दानिश को छोड़ से सभी की दशा गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें