फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिमी हवा की वजह से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 फरवरी तक मौसम साफ है। 23 फरवरी को तेज हवा चल सकती है। आने वाले दिनों में धूप की तपिश की वजह से ठंड कम होगी।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रात के समय सर्दी पश्चिमी हवा की वजह से है। 23 फरवरी को दिन में भी उत्तर पश्चिमी हवा चल सकती है। पश्चिमी हवा शुष्क और ठंडी होती है। इसकी वजह से रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में तेज धूप खिलने से मौसम गरम रहेगा। यही कारण है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुने से भी अधिक का अंतर दर्ज किया जा रहा है।
रविवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। तेज धूप खिली थी, लेकिन हवा की गति भी सामान्य से अधिक थी। धूल भरी हवा चलने की वजह से सूरज की तपिश का असर ज्यादा नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति भी दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें