फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा : जीआरपी और आरपीएफ ने खंगाला स्टेशन का चप्पा चप्पा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के दृष्टिगत चेकिंग करती जीआरपी और आरपीएफ की टीम। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहारों के दृष्टिगत गुरुवार को जीआरपी और आरपीएफ ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से चेकिंग की। इस सघन चेकिंग के दौरान स्टेशन का चप्पा चप्पा खंगाला गया। पुलिस टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया, ओवरब्रिज, लिफ्ट, प्लेटफार्म और स्टेशन के आसपास के होटलों में भी लोगों को संदिग्ध मानकर उनसे पूछताछ की। स्टेशन पर मौजूद कई यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड की टीम ने पार्किंग और पार्सल कार्यालय के आसपास भी चेकिंग की। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर सिंह, आरपीएफ कंपनी कमांडर धर्मेंद्र सिंह राणा, उप निरीक्षक भागीरथ नेहरा और पुलिस बल मौजूद रहा। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों की ओर से चेकिंग के निर्देश मिले थे। चेकिंग के दौरान सब कुछ सामान्य पाया गया। फिर भी ड्यूटी के अनुसार पूरी टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें