फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार की वजह से बढ़ा सुरक्षा और निवेश: सीएम

विज्ञापन
बिलारी में भाजपा की चुनावी जनसभा में मंचासीन पदाधिकारी - फोटो : BILARI
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। मौसम खराब होने की वजह से वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिलारी दौरा रद्द हो गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया और जल्द ही बिलारी आने का वादा किया। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की वजह से प्रदेश में सुरक्षा और निवेश बढ़ा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर के रामरतन इंटर कॉलेज के मैदान में हेलीपैड बनाने समेत पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। वाटर प्रूफ टेंट भी लगाया गया था, लेकिन बुधवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लगातार बारिश होती रही। ऐसी स्थिति में जनसभा स्थल पर भी बारिश का पानी भर गया। हालांकि सुबह में जब यह संदेश मिला कि खराब मौसम के बाद भी मुख्यमंत्री जरूर बिलारी आएंगे तब तैयारियां पूरी कर ली गईं लेकिन दोपहर दो बजे लखनऊ से यह संदेश मिला कि मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री नहीं आ सकेंगे और वर्चुअल संवाद करेंगे।
वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने न आने की वजह मौसम की खराबी बताया और यह भी कहा कि समय मिलने पर वह जल्दी ही बिलारी आकर यहां की जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर जनता की सेवा की है। पांच साल में यूपी में दंगे नहीं हुए। भाजपा सरकार ने जो वायदे किए उन्हें पूरा किया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार की वजह से ही सुरक्षा और निवेश बढ़ा। अब प्रदेश में कांवड़ यात्रा को रोकने की किसी की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्रों, व्यापारियों, गरीबों आदि के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि यूपी को पहले नंबर का प्रदेश बनाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बिलारी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी की सराहना करते हुए कहा कि यदि 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता ने इनको संभल से सांसद से बना दिया होता तो वर्तमान सपा सांसद द्वारा तालिबान का समर्थन करने जैसे बयान देने की नौबत नहीं आती। मुख्यमंत्री ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र भी दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें