फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहजोई की आबादी को सता रही हाईटेंशन लाइन की टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। आबादी वाले इलाकों में हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे लोहे का जाल न होने पर नागरिकों को हादसे का डर सता रहा है। लेकिन, विद्युत विभाग के जिम्मेदार इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। नागरिकों ने शीघ्र ही समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

नगर में रेलवे रोड समेत मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर परिसर के सामने से होकर गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे लोहे का जाल न होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा देवी मंदिर पार्क व बड़ा मैदान के ऊपर से होकर गुजर रही विद्युत हाईटेंशन लाइन के नीचे भी विभाग की ओर से लोहे का जाल नहीं लगाया गया है। पार्क में सुबह से शाम तक लोगों की उपस्थिति रहती है। सुबह-शाम जहां टहलने वालों की भीड़ होती है, वहीं दिन में खेलने वाले युवाओं का जमावड़ा रहता है। इससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है। लेकिन विद्युत विभाग इस समस्या के प्रति गंभीर है।
वैसे तो कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों के नीचे लोहे का तार नहीं है। इन लाइनों के नीचे जाल के लिए विभाग को बजट का इंतजार है। बजट मिलने पर जाल लगवा दिया जाएगा। रही बात कुछ खास स्थानों की तो वहां के लोगों की ओर से प्रार्थनापत्र मिलने पर हाईटेंशन लाइनों के नीचे लोहे के तारों का जाल (गार्डिंग) लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचिन रस्तोगी, एसडीओ उप खंड अधिकारी, बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें