फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को घटिया गुणवत्ता से मिलेगी राहत, खातों में आएंगे 20.38 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में अध्ययनरत एक लाख 93 हजार विद्यार्थियों को घटिया गुणवत्ता के सामान से राहत मिलेगी। अब सरकार सीधे प्रत्येक विद्यार्थी के अभिभावकों के बैंक खाते में 1056 रुपये भेजेगी। इस हिसाब से जिले के विद्यार्थियों को करीब 20.38 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग में बैंक खातों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। बीएसए के अनुसार शेष करीब 20 हजार खातों को अपलोड करने का कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सरकार की ओर से नि:शुल्क किताबों के अलावा यूनिफार्म, जूते-मोजे, स्वेटर और बैग का वितरण किया जाता है। अब तक इन सभी चीजों की जैम पोर्टल के माध्यम से खरीद होती थी। जनपद के बाद ब्लॉक और फिर स्कूलों में सामान भेजकर इनका वितरण किया जाता था।
कई बार वितरण करने वाली फर्म कमीशनखोरी और अपने मुनाफे के लिए विद्यार्थियों को घटिया गुणवत्ता का सामान उपलब्ध करवाती थी। पिछले सत्र में भगतपुर टांडा, मूंढापांडे और मुरादाबाद ब्लॉक के 58347 विद्यार्थियों को घटिया गुणवत्ता के स्वेटर बांटे गए थे। तत्कालीन एसडीएम सदर की जांच में इसका खुलासा हुआ था कि स्वेटरों की गुणवत्ता खराब थी। इस पर उन्होंने संबंधित फर्म पर करीब एक लाख 84 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। स्थिति यह थी कि बहुत से स्वेटरों की एक सप्ताह के अंदर सिलाई खुलने लगी थी। कुछ ऐसा ही हाल यूनिफार्म, जूते और बैग में भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें