फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की आंख-मिचौली के संग बरसा सावन, 79.8 मिमी हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
समुरादाबाद। झमाझम बरस रहे मानसून ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जून-जुलाई माह में गुरुवार तक 492 मिली मीटर बारिश हुई है, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। गुरुवार को भी 79.8 मिली मीटर बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक अगस्त तक बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान था। कम दबाव का क्षेत्र जब बन जाता है तो बारिश हो जाती है। अब गुजरात कोस्ट पर अरब सागर और पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून में अधिक बारिश हो रही है। इन दोनों दिशाओं की एक-दो दिन के अंतर से जब दिल्ली में हवा मिलती है तो बारिश कम होती है, लेकिन जब दोनों दिशाओं की हवा दिल्ली में एक साथ मिलती हैं तो भारी बारिश होती है। इसी के चलते पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश होती हे। इसलिए मुरादाबाद में बारिश हो रही है। अभी एक अगस्त तक कभी बादल, कभी बारिश तो कभी बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
गुरुवार को सुबह के समय झमाझम बारिश के बाद बादल और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। शाम को करीब चार बजे धूप भी खिल रही थी और खूब तेज बारिश भी हो रही थी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 98 फीसदी थी, जो शाम को बारिश की वजह से सौ फीसदी दर्ज की गई। गुरुवार सुबह दस बजे से पहले चार मिली मीटर बारिश हुई थी, लेकिन शाम को छह बजे तक 75.8 मिली मीटर बारिश हुई है। दिनभर में कुल 79.8 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को दिन में पूरब से पश्चिम दिशा में दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें