फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर स्टेशन से अब चारों दिशाओं में चल सकेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के शाहजहांपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन अब जंक्शन में परिवर्तित हो गया है। यानी अब दो से अधिक दिशाओं में रेलगाड़ियां आवागमन कर सकेंगी। साथ ही पीलीभीत-शाहजहांपुर लाइन को मुरादाबाद-लखनऊ लाइन से जोड़ा गया है। इस प्रकार मुरादाबाद मंडल का शाहजहांपुर स्टेशन, पूर्वोत्तर रेलवे के पीलीभीत स्टेशन से ब्रॉडगेज लाइन से जुड़ गया है।
विज्ञापन

इससे पहले 84 किलोमीटर लंबा शाहजहांपुर-पीलीभीत सैक्शन मीटरगेज लाइन से जुड़ा हुआ था। यहां केवल पैसेंजर ट्रेनों का ही परिचालन हो सकता था। अब मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी किया जा सकता है। इसके अलावा शाहजहांपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से संबंधित ढांचागत सुधार किया गया है।
पीलीभीत दिशा में सीआरएस की अनुमति मिलने के पश्चात यहां से चार दिशाओं मुरादाबाद, पीलीभीत, रोजा-सीतापुर एवं लखनऊ की तरफ ब्रॉड गेज की ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। लखनऊ-सीतापुर सिटी से आने वाली यात्री ट्रेनों एवं मालगाड़ियों का संचालन शाहजहांपुर होते हुए सीधे पीलीभीत और टनकपुर तक किया जा सकेगा। शाहजहांपुर से पीलीभीत दिशा में चलने वाली ट्रेनों के लिए दो टर्मिनल प्लेटफॉर्म उपलब्ध होंगे। इससे क्षेत्र की आम जनता और व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।
विज्ञापन

री-मॉडलिंग के बाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्मों की संख्या पांच से बढ़कर सात हो गई है। रनिंग लाइनों की संख्या पांच से बढ़कर ग्यारह हो गई है। विद्युत विभाग द्वारा पीलीभीत से लखनऊ तथा मुरादाबाद से लखनऊ दिशा में ट्रेन संचालन के लिए नौ इलेक्ट्रीफाइड टर्न-आउट्स जोड़े गए हैं। निर्बाध विद्युत सप्लाई के लिए 10 केवीए क्षमता के पांच ट्रांसफार्मर और 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा का कहना है कि इन कार्यों से रेल परिचालन बेहतर और अधिक सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें