बसपा के राज्य सभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी में सपा सरकार और भाजपा के कार्यकाल को एक बताया। कहा कि गलत काम हो रहे हैं। दोनों दलों के कार्यकाल में केवल झंडा और चेहरा बदला हुआ है। वह सोमवार को जोया रोड स्थित होटल में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
बसपा के राज्य सभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी में ब्राह्मण समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। भाजपा सरकार की नीतियों पर सिलसिलेवार जोरदार हमला बोला। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के कार्यकाल से आगाह कराया। कहा कि 2022 का चुनाव आ गया है।
विज्ञापन
धर्म के ठेकेदारों से होशियार रहें, क्योंकि यह अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। राम मंदिर के चंदे के बारे में जनता को बताने से कतरा रहे हैं। प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों की चुन-चुन कर हत्या हो रही हैं। आईपीएस अफसर भी षड्यंत्र में शामिल हैं।
सतीश चंद्र मिश्र ने सपा सरकार और भाजपा के कार्यकाल को एक बताया। कहा कि गलत काम हो रहे हैं। दोनों दलों के कार्यकाल में केवल झंडा और चेहरा बदला हुआ है। वह सोमवार को जोया रोड स्थित होटल में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने 50 मिनट के संबोधन में कहा है कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता पूरी तरह परेशान हो गई है। सर्वाधिक नुकसान ब्राह्मण समाज के लोगों का हुआ है। वर्ष 2017 के चुनाव में बहकावे में आ गए, अब समाज सर्वाधिक नुकसान झेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या से शुरू हुआ कार्यक्रम अमरोहा तक 23वां जिले में आया है। यह प्रदेश के 75 जिलो में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज की तादात 16.3 प्रतिशत है, लेकिन सरकारी आंकड़ें 13 प्रतिशत के हैं। ऐसे में ब्राह्मण और दलित एकजुट हो गए तो सरकार बननी तय है।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज केवल ब्राह्मण है। इसमें कोई अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि एकजुट रहें, लोगों के साथ जुड़ें और दूसरों को भी जोड़ें। ऐसे में भाईचारा बनने से पिछड़ी, अति पिछड़ी जातियां और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग जुट जाएंगे। यह एकजुटता प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर भारी पड़ेगी।
उन्होंने बसपा सरकार के दौरान ब्राह्मणों की सरकार में भागीदारी का जिक्र किया। कहा कि 15 कैबिनेट मंत्री ब्राह्मण समाज के रहें। प्रदेश में पांच हजार सरकारी वकीलों की भर्ती कराई थी। कानून का राज्य साबित किया। उस वक्त रात 12 बजे के बाद महिलाएं घर से बाहर निकलने से नहीं डरती थीं। लेकिन अब घर में रहना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल और भाजपा के कार्यकाल को एक बताया। सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि बसपा की तरफ प्रदेश की जनता का रुझान बढ़ रहा है। 2022 का चुनाव प्रदेश के इतिहास को बदलेगा। समाज के सभी वर्ग के लोग पार्टी सुप्रीमो मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हैं।
इस दौरान सांसद गिरीश चंद्र जाटव, पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, रोहताश शर्मा, योगेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, नासिर हसन, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।