फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली कार्यक्रम से लौट रहे सराफ की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बहजोई। बहजोई में बुधवार की रात 10.45 बजे करीब जिलाधिकारी आवास के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बहजोई के मोहल्ला नारायण टोला नई बस्ती निवासी सराफा कारोबारी अजय कुमार (46) पुत्र प्रेम नारायण गंभीर घायल हो गए। उपचार को ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक कलक्ट्रेट के पास अजय कुमार होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। परिजनों ने बताया कि उनके साथ साथी दुर्गेश कुमार भी थे, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर देर रात तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। होली से एक दिन पहले हुई सराफ की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें