फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिला अध्यक्ष का विवादित बयान, जयाप्रदा को बताया नाचने गाने वाली

Fri, 29 Mar 2019 03:06 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर की भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को लेकर सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने एक विवादित बयान दिया। जिसमें जयप्रदा को नाचने गाने वाली तो बताया ही, यह भी कहा कि अब रामपुर में लोगों की शामें रंगीन हो जाएगी। 
विज्ञापन


जिस पर सहायक निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस थमा दिया है लेकिन कुछ देर बाद ही इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल दो कदम और आगे निकल गए। उन्होंने भी अपने बयान में महिलाओं की मर्यादा को पार कर दिया।

संभल में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने गुरुवार को एक विवादित बयान देकर चुनावी फिजा को गर्म कर दिया है। जिसमें रामपुर से भाजपा की प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर पूछे गए एक सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि रामपुर में आजम खां ने विकास कराया है। 
विज्ञापन


वहां लोग वोट तो सपा को ही देंगे लेकिन जया प्रदा के आने से वहां के लोगों की शामें जरूर रंगीन हो जाएंगी। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चा में आ गया। 
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम संभल दीपेंद्र यादव ने इसका संज्ञान लेते हुए फिरोज खां को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को नोटिस जारी कर सप्ताहभर में जवाब मांगा है। 

लेकिन जब यह बयान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने सुना तो वह दो कदम और आगे बढ़ते हुए बोले कि जब जया प्रदा, सपा में थी तो वह आजम खां व फिरोज खां की बहन हुआ करती थी। तब भी क्या लोगों की यही सोच थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें