फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने किया रोड शो

Thu, 28 Mar 2019 03:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में रोड शो के दौरान शायर इमरान प्रतापगढ़ी
विज्ञापन

मुरादाबाद में गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने पहली बार रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेसियों व स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई। इमरान ने चड्डा सिनेमा से अपने रोड शो का शुभारंभ किया जहां से सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम उनकी जीप के साथ-साथ चला।   

विज्ञापन


जोश से भरपूर कांग्रेसियों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। रोड शो के दौरान खुद कांग्रेस प्रत्याशी इमरान ने कांग्रेस का झंडा हाथ में थामकर लहराते हुए अपने समर्थकों के जोश को बढ़ाया।  

अभी उनका रोड शो लाल बाग की ओर बढ़ रहा है जहां वे समापन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें इमरान दो अप्रैल को  नामांकन करेंगे। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 

प्रियंका गांधी का ससुराल है मुरादाबाद

मुरादाबाद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का ससुराल है। इस लिहाज से यह सीट कांग्रेस लिए बेहद मायने रखती है। इसलिए कांग्रेस ने अपने कद्दावर नेता इमरान प्रतापगढ़ी को चुनाव मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह का कहना है कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। रोड शो में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इसके लिए कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  

इमरान के निजी सचिव सुशील यती ने बताया कि इमरान प्रतापगढ़ी दो अप्रैल को नामांकन करेंगे। नामांकन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत कई बड़े नेता शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें