फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ी लाखों की खैनी और चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाणिज्य कर विभाग के सचल दस्तों ने कर चोरी कर ले जाई जा रही लाखों की खैनी और चांदी पकड़ी है। इन्हें ले जा रहे लोगों से करीब 14 लाख का राजस्व वसूलकर माल को छोड़ा गया है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी सीपी मिश्रा ने बताया टैक्स चोरी की आशंका के मद्देनजर विभाग ने अपने सचल दलों की निगरानी बढ़ाई है। शिफ्टों में टीमों को लगाया गया है। ब्रजघाट पर सचल दल टीम के असिस्टेंट कमिश्नर राकेश कुमार ने एक लग्जरी कार में मेरठ से काशीपुर ले जाई जा रही डेढ़ किलो चांदी पकड़ी है। चांदी की कीमत 90 हजार थी। जिस पर चांदी की लागत का 100 प्रतिशत जुर्माना और तीन प्रतिशत टैक्स वसूला गया है।
इसके अलावा टीम ने चंदौसी से गाजियाबाद जा रहा खैनी से भरा मिनी ट्रक चंदौसी केपास से पकड़ा है। जांच पड़ताल के बाद माल के साथ कोई बिल आदि नहीं मिला। टीम ने माल और वाहन दोनों को कब्जे में ले लिया। माल की कीमत का 300 गुना जुर्माना और टैक्स वसूला गया है। राजस्व वसूलकर ही माल छोड़ा गया। सूत्रों के अनुसार दिवाली के मौके पर टैक्स चोरी कर मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद के रास्ते माल लाने और काफी माल उत्तराखंड ले जाने की सूचनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें