मुरादाबाद। मंडल के सभी आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय रविवार को भी खुलेंगे। जनता के टैक्स संबंधी काम भी होंगे।
आरटीओ भीमसेन ने बताया कि 31 अक्तूबर (रविवार) को मंडल के सभी जनपदों मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर और अमरोहा के सभी एआरटीओ कार्यालयों को खोला जाएगा। इस दिन राजस्व बकाया संबंधी कार्य होंगे। वहीं, जिन लोगों के वाहनों का टैक्स बकाया है वे लोग अपना टैक्स जमा करा सकते हैं। जो वाहन बंद हैं, उनका टैक्स आदि जमा कराकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। विभाग से संबंधित अपना सभी तरह का बकाया भी लोग जमा करा सकते हैं इस पर विलंब शुल्क पर भी छूट दी जाएगी।
डीएल आदि बनाने के कार्य नहीं होगा। आरटीओ ने बताया कि उनका कार्यालय भी खुलेगा साथ ही मंडल के सभी जिलों में एआरटीओ कार्यालय भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खोला जाएगा। सभी स्टाफ सामान्य दिनों की तरह कार्यालय आएंगे। एआरटीओ मुरादाबाद छवि सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी मोटर वाहन यूनियन के पदाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है कि वे अपनी यूनियन से जुड़े वाहनों का बकाया आदि जमा कराने के लिए वाहन स्वामियों को प्रेरित करें।